By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: तहसील जलालाबाद में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का सफल आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > तहसील जलालाबाद में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का सफल आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

तहसील जलालाबाद में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का सफल आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: April 4, 2026 2:32 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

संवाददाता शक्ति कुमार शाहजहांपुर
दिनांक 04.04.2026 को तहसील जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अत्यंत शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी वातावरण में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर, मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय, एडीएम (ई) उपजिलाधिकारी जलालाबाद प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद तहसीलदार जलालाबाद महोदय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाग करते हुए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों की गंभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की गई । प्राप्त प्रार्थना पत्रों में मुख्यतः भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पुलिस सहायता, पारिवारिक विवाद, वन विभाग से संबंधित विषय, पेंशन, विद्युत, जलापूर्ति एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं ।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें । उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए ।
पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे संबंधित फरियादियों को तत्काल राहत प्राप्त हुई। शेष प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा उनकी नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन द्वारा प्रशासन की इस पहल की सराहना की गई तथा समस्याओं के समाधान हेतु संतोष व्यक्त किया गया । यह सम्पूर्ण समाधान दिवस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

चंदौसी में प्रकाश व्यवस्था को मिली नई चमक, डेकोरेटिव पोल लाइटों का हुआ उद्घाटन
बाबा साहेब को नमन और उत्तराखंड में कनेक्टिविटी के नए आयाम
चित्रकार ममता राजपूत को मिला कल गौरव अवॉर्ड
यूपी में श्रमिकों को बड़ी राहत: मजदूरी में 21% तक बढ़ोतरी, नई दरें लागू
पल्स पोलियो अभियान को लेकर जनजागरूकता रैली आयोजित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पुलिस अधीक्षक, द्वारा थाना कांट का औचक निरीक्षण
Next Article टॉपर बच्चों को स्कूल प्रबंधक द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?