आज दिनांक 01.04.2026 का विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (01 अप्रैल 26 से 30 अप्रैल 26 तक) एवं दस्तक अभियान (10 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2025 तक) के सफल क्रियान्वयन हेतु रैली का आयोजन कलैक्ट्रेट परिसर बहजोई में किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली कलैक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यलय परिसर पर आकर खत्म हुई। रैली में इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा रैली में उपस्थित सभी लोगेां को संचारी रोगेां के सम्बन्ध में शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी शपथ दिलाई गयी। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल 26 से 30 अप्रैल 26 तक तक सम्पादित किया जायेगा तथा दस्तक अभियान दिनांक 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 26 तक सम्पादित किया जायेगा। उनके द्वारा सभी विभागो को निर्देशित किया गया कि वह संचारी एवं दस्तक अभियान में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए इस अभियान को सफल बनाये। इस अवसर पर डा. तरूण पाठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सम्भल द्वारा रैली मे आयी हुई आशाओं को निर्देश दिये कि वह माईक्रोप्लान के अनुसार संचारी एवं दस्तक अभियान में कार्य करें, साथ ही दस्तक अभियान मेें घर-घर भ्रमण में पाये गये बुखार के रोगियो, लक्ष्ण युक्त टी.बी. मलेरिया आदि रोगियों, की सूचना ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करें। डा. पंकज विश्नोई, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी आशाओं से आभा आई.डी. बनाने तथा उसको परिवार को देने साथ ही दस्तक अभियान में घर-घर सोर्स रिडक्शन के कार्य को सुचारू रूप से करने तथा लार्वा मिलने पर उसका अंकन अपनी रिपोर्ट में प्रत्येक दशा में करने के निर्देश दिये गयेे। डा. मनोज कुमार जिला सर्विलांस अधिकारी द्वारा अभियान के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी जिसमें उनके द्वारा संचारी रोग अभियान में विभिन्न विभागों द्वारा क्या-क्या कार्य व सहयोग अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु किया जायेगा उसकी जानकारी दी गयी।
संचारी रोग निंयत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान में रैली के उद्घाटन में श्री गोरखनाथ भटट मुख्य विकास अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी,डी.पी.एम., डी.सी.पी.एम., आशा, ए.एन.एम.,अपर शोध अधिकारी व मलेेरिया विभाग के अधिकरी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
