नेशनल एक्सप्रेस संवाददाता
चन्दौसी । अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए देश भर के विभिन्न हिस्सों से कई लंगर और भंडारे के जत्थे जून के महीने में रवाना होते है, वही चंदौसी से भी एक जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हुआ है, शिव बर्फानी मानव सेवा समिति, के तत्वावधान में कैलाशी राजीव गुप्ता के नेतृत्व में बाबा अमरनाथ पर यह चौथा भंडारा होगा। एक ट्रक खाध सामग्री से भरा हुआ जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुआ है। बाबा अमरनाथ की यात्रा एक जुलाई से अगस्त तक चलने वाली है।
इस धार्मिक यात्रा के लिए पूरे देश के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। चंदौसी से भी सैकड़ों की संख्या में अमरनाथ यात्रीयों की सेवा हेतु
लंगर (भंडारा) तीन वर्ष से लगातार चल रहा है, अमरनाथ श्राइन बोर्ड व जम्मू कश्मीर प्रशासन विभिन्न भंडारा समितियों को आवश्यक नियमानुसार लिखित अनुमति प्रदान की है।
शिव बर्फानी मानव सेवा समिति चंदौसी के मुख्य सेवादार कौशल किशोर वंदेमातरम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है, जनपद संभल के चंदौसी से अमरनाथ भंडारे के लिए केवल एक मात्र शिव बर्फानी मानव सेवा समिति जो जम्मू के भगवती नगर में स्थापित यात्री निवास के प्रांगण में बाबा अमरनाथ के भंडारा हेतू लगाने की आधिकारिक अधिकृत अनुमति 1 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक लिखित रूप से मिली है। समिति का यह चौथा भंडारा है। नगर के दानदाताओं द्वारा शिव बर्फानी मानव सेवा समिति के ट्रक पर खाद्य सामग्री भंडारा में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुओं को एकत्रीत किया गया। सीता आश्रम स्थित चंदौसी के सुप्रसिद्ध मूँछों वाले शिवमंदिर पर पूजा-अर्चना करके ढोल नगाड़े के साथ भंडारा संचालक रूपेश शर्मा को सुपुर्दगी में देकर जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान राजीव गुप्ता, अंशुल टनाटन परिवार, मनोज कुमार डब्बू, राहुल सिंघल, विट्टू अग्रवाल, कपिल गुप्ता ओएलएफ, मौसम गुप्ता, संजय किराना, मेवाराम गुप्ता, जितेन्द्र कुमार शीरा, अर्पित चंद्रा, शरद चंद्र लाले, शलभ गुप्ता राम, सुमित चानू, अक्षय किराना, अनुभव जावा आदि दानदाताओं ने सहभागिता रही है।

