शाहजहांपुर, (बंदना/विधान केसरी) जनपद के थाना रोजा क्षेत्र के गांव सिसौआ में एक व्यक्ति ने इसलिए फांसी लगा ली क्योंकि उसके परिवार वाले उसे शराब पीने के लिए मना करते थे ग्रामीणों के अनुसार राजेंद्र पुत्र भोला उम्र 45 वर्ष ग्राम सिसोआ शराब का आदी है उसके परिवार वाले उसे शराब पीने से मना करते थे शराब पीने से मना करने के कारण 2 दिन से वह खाना नहीं खा रहा था और सोमवार को उसने गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगा ली इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतार कर फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया परिजनों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था तथा शराब पीने से मना करने पर कल से उसने खाना नहीं खाया था और इसी अवसाद में उसने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली मृतक का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है

