ज़ारई गेट चन्दौसी स्थित मीट विक्रय दुकानों का किया गया निरीक्षण, नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर करायी गई कई दुकानें तत्काल बंद
निलंबित व निरस्त लाइसेंस पर भी संचालन पाए जाने पर किया जा रहा मा० न्यायालय में वाद दायर
जिलाधिकारी महोदय संभल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा स्थान ज़ारई गेट, चन्दौसी जनपद संभल स्थित विभिन्न मीट विक्रय प्रतिष्ठानों का आज दिनांक 14
जुलाई 2026 को निरीक्षण किया गया एवं निम्नानुसार कार्यवाही सम्पादित की गई :-
1. निरीक्षण के दौरान गोस मियाँ मीट शॉप, ज़ुल्फ़िकार मीट शॉप, वाजिद हुसैन मीट शॉप, जुनैद मीट शॉप, ग़ुलाम मोहम्मद मीट शॉप, नाज़िम मीट शॉप आदि का खाद्य पंजीकरण/लाइसेंस निरस्त पाया गया जिस पर इनके द्वारा अवैध रूप से खाद्य कारोबार का संचालन किया जा रहा था। सभी मीट शॉप संचालकों को खाद्य कारोबार बंद करने के निर्देशित दिए गए एवं इसके संबंध में माननीय न्यायालय में वाद दायर संबंधी कार्यवाही की जा रही है।
2. मौके पर अन्य मीट शॉप यथा नदीम मीट शॉप, अब्दुल लतीफ मीट शॉप, इरफ़ान मीट शॉप, मो इसरार बंद पायी गई जिनके प्रतिष्ठान पर नोटिस चस्पा किया गया, जिसमे मीट शॉप का नियमानुसार निरीक्षण करने के उपरांत ही कारोबार का संचालन किए जाने के निर्देश दिए गए है।

