उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन ने योगी आदित्यनाथ सरकार के सड़क पर नमाज न पढ़े जाने के आदेश पर बड़ा हमला बोला है. दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज न पढ़ने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर भीड़ ज्यादा हो तो दो शिफ्ट में नमाज पढ़ें. अगर सड़क पर नमाज पढ़ेंगे तो फिर एक्शन होगा. सीएम योगी के बयान के बाद जिलों के स्तर से इस संबंध में थानों को आदेश जारी किए जा रहे हैं. इस पर कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वैसे भी लोग सड़क पर नमाज नहीं पढ़ते हैं. ईद वाले दिन ही इस प्रकार की स्थिति दिखती है. इस प्रकार सपा सांसद ने सड़क पर नमाज पढ़े जाने के पक्ष में खड़ी दिख रही हैं.

