समाजवादी पार्टी ने ड्रोन पायलट रंजना पाल को यूपी चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. दावा है कि रंजना पाल देश की पहली महिला ड्रोन पायलट हैं.
सपा नेतृत्व ने रंजना पाल को सपा महिला सभा में प्रदेश सचिव बनाया है. रंजना औरैया के विधूना क्षेत्र की रहने वाली हैं और सपा के लिए काफी समय से सक्रिय हैं.
उत्तर प्रदेश में पाल, गड़रिया और बघेल जातियों को ओबीसी (OBC) वर्ग में रखा गया है. पाल समाज कई जिलों में हार-जीत तय करने की हैसियत रखता है. महत्वपूर्ण वोट बैंक है.
यूपी में पाल समाज के वोटर 3 से 4 प्रतिशत तक हैं. इस वोट बैंक पर आने वाले चुनाव में सबकी नजर है.
PDA के तहत यूपी चुनाव के लिए सपा सभी समीकरणों को साथ लेकर चल रही है. रंजना पाल को ये जिम्मेदारी सौंपना चुनावी तैयारियों का हिस्सा है.
रंजना पाल ने कहा- मैं अपने स्वजातीय बंधुओं के साथ ही महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करूंगी. साथ ही मैं PDA के पैरोकार अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प लेती हूँ.

