यूपी के प्रयागराज में कारोबारी परिवार हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। कारोबारी वीरेंद्र वैश्य का बड़ा बेटा अभिषेक ही हत्या निकला। उसने अपने दोस्त सनी गुप्ता के साथ मिलकर पिता, मां अंकिता और 45 वर्षीय बहन मीनाक्षी के सिर पर रॉड से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद गहनों के बंटवारे को लेकर अभिषेक और सनी के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि सनी ने उसी रॉड से अभिषेक की भी हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। घर की दीवारों पर लिखकर ‘बंटी बबली बहू ने मारा’ के जरिये वह पुलिस जांच को दूसरी दिशा में मोड़ना चाहते थे। पुलिस ने आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

