सविता प्रधान मध्य प्रदेश (PCS) प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी हैं और फिलहाल सिंगरौली नगर निगम में आयुक्त के पद पर तैनात हैं।
एक दिन कैंसर से जूझ रही एक मासूम बच्ची ने उनसे कहा, “मैम, मुझे आपके बाल बहुत पसंद हैं।”
बस यही एक बात सविता प्रधान के दिल को छू गई।
उन्होंने बिना देर किए अपने लंबे बाल मुंडवा दिए, ताकि उन्हीं बालों से बच्ची के लिए विग बनवाई जा सके।
सिर मुंडवाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरी सुंदरता बालों में नहीं, आत्मविश्वास में है।”

