‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज नगर पंचायत बबराला स्थित कान्हा गौशाला में पौधारोपण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री श्री राजेश जी, नगर पंचायत बबराला के अधिशासी अधिकारी (ईओ) श्री अमरेश तिवारी जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्मृति-चिह्न एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया। आइए, हम सभी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएँ और उनकी देखभाल का भी दायित्व निभाएँ।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में हुआ पौधारोपण
Leave a Comment

