वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 21.06.2026 को थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम शहपुरा के पास से 01 अभियुक्त नन्हे उर्फ नन्हे लाल पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम बगिया थाना अलापुर बदायूँ को मय एक अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट का चेचिस नं0 MBLHAW331SHL36060 व इंजन नं0 HA11FBSHL35914 है रंग काला स्पलेण्डर प्लस हीरो कम्पनी व जामा तालाशी से एक अदद मोबाइल फोन रियलमी कम्पनी –C-65 5G रंग काला के गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त से बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना मूसाझाग बदायूँ पर मु0अ0सं0 116/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*सोशल मीडिया सेल,बदायूँ*

