संभल में करीब 100 करोड़ रुपये कीमत की 32 बीघा ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व नगर पालिका ईओ, पूर्व चेयरमैन के दामाद और भतीजों, एक बसपा नेता के तीन बेटों समेत 32 नामजद लोगों और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

