बिसौली। पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मीजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों का टीकाकरण हुआ।
मंगलवार को सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरविंद वर्मा के नेतृत्व में ए.एन.एम. सीमा और आशा आदेश बघेल की टीम ने बच्चों का टीकाकरण किया। टीकाकरण से पहले बच्चों की सामान्य जाँच की गई और उन्हें टीके के महत्व के बारे में भी बताया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को खसरा और रुबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चो का अनिवार्य रुप से टीकाकरण कराएं ताकि उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर रवि जौहरी, प्रधानाचार्य विनोद पटेल, सलोनी सिंह, गीता मौर्य, ज्योति शर्मा, शालिनी, पायल आदि मौजूद रहे।
बिसौली में रुबेला टीकाकरण अभियान चलाया गया
Leave a Comment

