चंदौसी से इस्लामनगर के लिए रोडवेज ने नई सेवा शुरू की है, जिसका किराया सामान्य बसों से 20% कम (लगभग 20 किलोमीटर पर 25 रूपये) है। यह बस चंदौसी से इस्लामनगर होते हुए संभल जाएगी और उसी रूट से वापस आएगी। लगभग पांच घंटे के इस रूट पर बस दो फेरे लगाएगी। इसके बाद विभाग जल्द ही सहसवान रूट पर भी जनता बस सेवा शुरू करेगा।
ये है बस की टाइमिंग:-
यह बस सुबह आठ बजे चंदौसी से चलेगी और पथरा मोड़, ओरखी चौराहा होते हुए इस्लामनगर पहुंचेगी। नौ बजे इस्लामनगर पहुंचने के बाद बस 10.30 बजे संभल पहुंचेगी। इसी रूट से वापस होते हुए लगभग 1.30 बजे चंदौसी पहुंचेगी। यह बस सेवा प्रतिदिन दो फेरे लगाएगी। इसके बाद विभाग जल्द ही बिल्सी और सहसवान रूट पर भी जनता बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है।

