शाहजहांपुर। मिशन शक्ति के अंतर्गत भोर फाउंडेशन को सर्वश्रेष्ठ एनजीओ के तौर पर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से संस्था की श्वेता ने ग्रहण किया। संस्थापक अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि यह सम्मान महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज सेवा के कार्य को और अधिक समर्पण से करने के लिए प्रेरित करता है।

