By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: छजलैट गौशाला में संरक्षित 295 गोवंशों की समग्र देखभाल का जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > छजलैट गौशाला में संरक्षित 295 गोवंशों की समग्र देखभाल का जायजा
उत्तर प्रदेशराज्य

छजलैट गौशाला में संरक्षित 295 गोवंशों की समग्र देखभाल का जायजा

Amarkesadmin
Last updated: February 7, 2026 2:00 pm
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी ने विकास खण्ड छजलैट में स्थित वृहद गो संरक्षण केन्द्र सादकपुर खिचड़ी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय गौशाला पर 141 नर और 154 मादा (कुल 295) गोवंश संरक्षित पाये गये। गौशाला पर भूसा, खल, चोकर एवं हरा चारा, गुड़ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से निर्धारित मानक के अनुसार गुड़ तथा दाना प्रतिदिन दिया जा रहा है। पीने के लिये ताजा स्वच्छ पेय जल उपलब्ध है तथा पानी की होदी को हर हफ्ते चूने से पुताई किए जाने के बारे में जानकारी दी गई। साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गयी। कहीं भी जल भराव एवं कीचड नहीं है। परिसर में खड़जे के निर्माण का कार्य चल रहा है। गौशाला में संरक्षित गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए शेडों के चारों तरफ पर्दे, शेडों के अन्दर हेलोजन लाईट की पूर्ण व्यवस्था है। गो आश्रय स्थल की निगरानी किये जाने हेतु 08 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है, जिसे विकास भवन स्थित कन्ट्रोल रूम से जोड़ा गया है तथा सीसीटीवी कैमरों से गौशाला की निरन्तर निगरानी की जाती है। गौशाला में वर्मी कम्पोस्ट भी तैयार किया जा रहा हैं। निरीक्षण के दौरान 01 गौवंश बीमार पाया गया, जिसका उपचार पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा किया जा रहा हैं। गौशाला में पॉच गर्भवती गायों को अलग कर उनकी विशेष व्यवस्था की गई है तथा उन्हें अतिरिक्त संतुलित आहार दिया जा रहा है। इनमें से एक गाय ने चार दिन पूर्व ही एक बच्चे को जन्म दिया है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संरक्षित गौवंश हेतु पर्याप्त हरे चारे की नियमित उपलब्धता तथा कुछ केयर टेकरों का मानदेय भुगतान जो 02 माह से रूका हुआ है, के भुगतान हेतु ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुचिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधान, पशुधन प्रसार अधिकारी तथा ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ-साथ गौशाला के समस्त केयर टेकर उपस्थित रहे।

शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर मुरादाबाद में हुआ स्वागत
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, बेहतर व्यवस्था के निर्देश
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, कर्मियों का सम्मान
हापुड़ में राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव जी का तनवीर फार्म हाउस में हुआ ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बिसौली के बिजली विभाग में समीक्षा बैठक संपन्न हुई
Next Article मुरादाबाद में यूपी बोर्ड छात्रों के लिए मंडल स्तरीय हेल्प डेस्क शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?