By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
उत्तर प्रदेशराज्य

कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Amarkesadmin
Last updated: January 26, 2026 1:57 pm
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज दीं सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई

सम्भल ( बहजोई) 26 जनवरी 2026

आज कलक्ट्रेट परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस को बडे ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया एवं उसके पश्चात वहां उपस्थित सभी लोगों द्वारा राष्ट्रगान गान गाया।
जिलाधिकारी ने राष्ट्र की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वहां उपस्थित सभी लोगों को संकल्प दिलाया उसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर जाकर भारत के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों द्वारा देशभक्ति से संबंधित गीत एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिससे गणतंत्र दिवस की शोभा और अधिक बढ़ गई। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार द्वारा देशभक्ति गीत गाया एवं गीत गाकर लोगों को मतदान के लिए भी जागरूक किया।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा ने सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दीं एवं कहा कि इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था तब से आज तक हम सभी संविधान के अनुसार कार्य कर रहे हैं हम सभी को संविधान में जो कर्तव्य दिए गए हैं उनका पालन करना चाहिए। संविधान की मूल भावना के अनुसार कार्य करें। भारत में सभी नागरिकों को सामाजिक एवं आर्थिक न्याय के लिए अच्छे से कार्य करना चाहिए। जिस पद पर भी हम रहें हमें समाज के एवं देश के लिए कार्य करते रहना चाहिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण ( एसआईआर) का कार्य चल रहा है फॉर्म -6 के माध्यम से कोई कोई भी नागरिक जो अपनी आयु 18 वर्ष पूर्ण कर चुका है या पूर्ण करने वाला है वह अपना वोट बनवा सकता है तथा ऑनलाइन माध्यम से भी अपना आवेदन कर सकता है।उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करें तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में न रहे तथा कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे।
मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि आज संविधान को मूल्य प्रदान करने वाला दिवस है।हमें गर्व करना होगा कि हम प्राचीन भारतीय संस्कृति जिसने विश्व को बंधुत्वता का संदेश दिया,सबके कल्याण की कामना की उन प्राचीन मूल्यों पर हमें गर्व करना होगा हमे विरासत एवं संस्कृति को सहेजना होगा।समरसता एवं बंधुत्व की भावना पर कार्य करें। देश को विकसित बनाने के लिए चिंतन करें।
जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर का कार्य चल रहा है 17 वर्ष से ऊपर के नये बनने वाले मतदाता या जो पुराने हैं उन्हें अपने आप को फॉर्म 6 के माध्यम से वोटर लिस्ट से जोड़ना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज का दिवस जन, गण, मन की याद दिलाता है जनता अपने गण अर्थात समूह अर्थात प्रजातंत्र को चुनने के लिए अपने मन से स्वतंत्र है।इसी रुप में आज का दिन स्मरण किया जाता है।जन जन तक शासन की योजनाओं को पहुंचाएं तथा देश के विकास में अपनी आहुति दें। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार से आए सम्मानित परिजनों परविंदर देव शर्मा एवं मोहित शर्मा को मिष्ठान देकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुस्तक एवं किट देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के स्नेक केचर जाबुल की पुत्री कु. मिसवाह जोकि फास्टफूड़ के कारण मधुमेह एवं थायराइड के रोग से ग्रस्त हो गयीं हैं उनके द्वारा बताया गया कि वह चाऊमीन एवं ममोज जैसे फास्टफूड़ बहुत ज्यादा खाती थीं जिस कारण से उनको डायबिटीज ( मधुमेह) एवं थायराइड की बीमारी ने घेर लिया तथा बहुत मुश्किल से बच पायीं उन्होंने बच्चों को घर का बना खाना खाने के लिए जागरूक किया तथा कहा कि बाहर के खाने से बचें। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत आपदा मित्र भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने जनपद को प्राप्त हुई आपातकालीन आवश्यक संसाधन किट की भी सभागार पर प्रदर्शनी लगायी।
मंच का संचालन डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलक्टर वंदना मिश्रा ,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पाण्डेय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार से आए सम्मानित परिजन परविंदर देव शर्मा एवं मोहित शर्मा भी शामिल रहे।

मीट दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी
संघर्ष से शिखर तक: संभल की अनुपमा ने रची नई इबारत, उद्यमी बन खड़ा किया ₹25 लाख का साम्राज्य
कोर्ट में तहलका: CJI बोले, ‘समाज अपनी मानसिकता बदलें, जाति का दोष ब्राह्मणों का नहीं
लखनऊ नगर निगम की महिला कर्मचारी को भ्रष्टाचार में पांच साल की सजा
यूपी में पांच नई जेल बनेंगी.. कानपुर, मुरादाबाद, ललितपुर, औरैया भदोही में नई जेल बनेंगी..”
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जलालाबाद में 77वाँ गणतंत्र दिवस भव्य कार्यक्रम के साथ मनाया गया
Next Article जनता की सेवा में निष्ठा का परिचय: बिसौली के PI राजेंद्र सिंह पुंडीर सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?