By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत देहरादून में हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का निर्माण तेजी से जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत देहरादून में हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का निर्माण तेजी से जारी
उत्तराखंडराज्य

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत देहरादून में हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का निर्माण तेजी से जारी

Amarkesadmin
Last updated: December 12, 2025 2:38 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

देहरादून। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत अनुमोदित हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (HEOC) का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। देहरादून स्थित महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिसर में बन रहे इस अत्याधुनिक केंद्र का निरीक्षण गुरुवार को भारत सरकार की उच्च स्तरीय टीम ने किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशन में चल रही परियोजना पर निरीक्षण टीम ने संतोष व्यक्त किया।

भारत सरकार की टीम ने महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टमटा और HEOC नोडल अधिकारी डॉ. पंकज सिंह के साथ निर्माण स्थल का दौरा कर गुणवत्ता, डिज़ाइन और प्रगति की समीक्षा की। टीम ने राज्य सरकार की पारदर्शी और व्यवस्थित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि HEOC को एक मॉडल संस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य और केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि HEOC के निर्माण का करीब आधा कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य निर्धारित गति से चल रहा है। उम्मीद है कि केंद्र जनवरी 2026 के अंत तक पूर्णत: तैयार हो जाएगा, जिसके बाद केंद्र सरकार इसे स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखंड को औपचारिक रूप से हस्तांतरित कर देगी। संचालन के लिए राज्य सरकार पहले से ही प्रशिक्षित और अनुभवी अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।

डॉ. कुमार ने कहा कि HEOC उत्तराखंड को स्वास्थ्य आपात स्थितियों, आपदाओं और महामारियों के दौरान त्वरित, समन्वित और सटीक प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाएगा। यह केंद्र निगरानी, डेटा विश्लेषण, जोखिम मूल्यांकन तथा जिलों के साथ रियल-टाइम समन्वय के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। कोविड-19 महामारी और धराली जैसी आपदा स्थितियों से मिले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए HEOC को आधुनिक आपात प्रतिक्रिया तंत्र के रूप में डिजाइन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देशभर में स्थापित किए जा रहे HEOC नेटवर्क का उद्देश्य भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए मजबूत तैयारी सुनिश्चित करना है। उत्तराखंड जैसे भौगोलिक रूप से संवेदनशील राज्य के लिए यह परियोजना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में आपदा जोखिम और स्वास्थ्य पहुंच से जुड़ी चुनौतियां ज्यादा जटिल हैं। HEOC की स्थापना से राज्य की स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।

डॉ. कुमार ने बताया कि HEOC केवल एक भवन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की भविष्य की स्वास्थ्य सुरक्षा रणनीति का केंद्रीय स्तंभ बनने जा रहा है। केंद्र के शुरू होते ही स्वास्थ्य सेवाओं में एकरूपता, गति और तैयारियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान भारत सरकार की टीम में डॉ. सैयद जुल्फेकार अहमद, डॉ. निश्चय केशरी, आशिष और हेमंत नेगी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोडल अधिकारी डॉ. पंकज सिंह और डॉ. सुजाता सिंह उपस्थित रहे।

जनपद में टेली लॉ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बदायूं के भाजपा नेता पहुंचे वार्ष्णेय दंपत्ति के 15वें वैवाहिक वर्षगांठ समारोह में
श्रावण माह को लेकर प्रशासन अलर्ट
उरई नगर पालिका में आईएएस और ईओ आमने-सामने
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC HFL) स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article देहरादून में बड़ा निर्णय: पिलखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 शैय्यायुक्त CHC में उन्नत किया गया
Next Article विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों पर फोकस: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?