यूपी में नौतपा के बीच 2 दिन से आंधी-तूफान और बारिश से मौसम बदल गया है। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए हैं। ठंडी हवाओं की वजह से ज्यादा गर्मी नहीं है। तापमान में 10°C तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। 28 मई को बांदा का तापमान 47.5°C रिकॉर्ड किया गया था। जो अब 37°C तक पहुंच गया है। आज सभी प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में अगले घंटों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

