आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । जिसके अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सोमपाल शर्मा जी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पौधे लगाए एवं समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं प्रेषित की । सी एच सी मीरगंज पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सोमपाल जी के साथ , क्षेत्रीय विधायक डॉ डी सी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला , तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर ने भी पौधारोपण किया । चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर ने बताया कि पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है । आज के इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के डॉ वंशिका गंगवार, डॉ आदित्य शर्मा , डॉ मेहुल कुमार, बीपीएम पुनीत कुमार सक्सेना, बीसीपीएम प्रेमपाल, धनेश्वर गिरी, विनय पाल सिंह, हेमलता, संदीप कटियार आदि लोग उपस्थित रहे ।

