By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जनप्रतिनिधियों ने मेधावियों को किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जनप्रतिनिधियों ने मेधावियों को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेशराज्य

जनप्रतिनिधियों ने मेधावियों को किया सम्मानित

Amarkesadmin
Last updated: June 1, 2026 1:22 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

बदायूं: 01 जून। मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आईसीएसई, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 223 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, 1-1 लाख रुपए के प्रतीकात्मक चेक, टैबलेट देकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बदायूं की प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी व लखनऊ की मेयर मौजूद रही। लखनऊ के कार्यक्रम के अतिरिक्त पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में बदायूं के 20 सहित 1459 विद्यार्थियों को मेधावियों को सम्मानित किया गया। कुल 1682 मेधावियों को सोमवार को प्रदेश में सम्मानित किया गया है।
वहीं बदायूं में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक, बिल्सी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 के 10वीं व 12वीं के 10-10 मेधावियों को 21-21 हजार रुपए के प्रतीकात्मक चेक, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी ने देखा।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाएं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए होती हैं। उन्होंने उपस्थित मेधावियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करते हुए अनुशासन,लगन व कड़ी मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाती है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है, कड़ी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। मा0 मुख्यमंत्री ने मेधावियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों व संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया।
बदायूं में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद गुप्ता ने कहा कि अच्छा सोचो तो अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। उन्होंने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम व मेहनत से किए गए कार्य कभी असफल नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने वालों की ईश्वर भी मदद करते हैं। उन्होंने अपना व्यक्तिगत प्रसंग भी इस अवसर पर उपस्थित मेधावियों से साझा कर उन्हें प्रेरित किया।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उस पर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित मेधावियों को सम्मानित होने पर बधाई दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि जीवन में सही मार्ग को चुनना जरूरी है और उस पर आगे बढ़ते रहने से ही सफलता मिलेगी। उन्होंने मेधावियों से कहा कि वह अपने गुरुओं का अपने माता-पिता के समान सम्मान करें।
बदायूं में हाई स्कूल बोर्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्रा श्वेता, द्वितीय स्थान प्राप्त सिंगुलर गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंजली वर्मा व द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अभिषेक चौहान, तृतीय स्थान प्राप्त शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के लक्षित, चतुर्थ स्थान प्राप्त राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिसौली की अर्चना, अयोध्या प्रसाद एस वी एम एच एस एस उझानी के छात्र अमन राना, पांचवा स्थान प्राप्त संजय गांधी स्मारक श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज रुदायन की पायल धनगर, अहमद हसन इंटर कॉलेज उसहैत के हर्षवर्धन, छठवा स्थान प्राप्त द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की गौरी शर्मा व सातवां स्थान प्राप्त द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कार्तिक को सम्मानित किया गया।
बदायूं में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त पंडित भगवान दास मेमौरियल इंटर कॉलेज रुदायन के निखिल, द्वितीय स्थान प्राप्त राधेलाल इंटर कॉलेज कछला के सुधांशु, तृतीय स्थान प्राप्त पंडित भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रुदायन के महेश, चतुर्थ स्थान प्राप्त त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा बिसौली के उदित सक्सेना, पंचम स्थान प्राप्त पंडित भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रुदायन की अंशी तिवारी, छठवां स्थान प्राप्त श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के लक्ष्यपाल, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अनुज कुमार तथा पंडित भगवान दास मेमौरियल इंटर कॉलेज रुदायन की कनक शर्मा तथा सातवां स्थान प्राप्त संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गंगोला दातागंज के सुरेंद्र व महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी के हिमांशु बघेल को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, संयुक्त मजिस्ट्रेट, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला, जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रिक्रूट आरक्षियों ने किया फाइनल परेड रिहर्सल, एसपी ने ली सलामी
बदायूं में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया
संभल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा, दो व्यक्ति गिरफ्तार
#SPSambhal की पहल: पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, शिकायतों के शीघ्र समाधान पर जोर
लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी वरूण विहार व नैमिष नगर योजना को एक साथ लांच करेगा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ततारपुर उपकेंद्र का उद्घाटन, 10 गांवों की बिजली समस्या होगी दूर
Next Article थाना कादरचौक पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र सहित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?