By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जनप्रतिनिधियों को दी कृषि निर्यात योजनाओं की जानकारी, सम्भल से कृषि निर्यात बढ़ाने पर जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जनप्रतिनिधियों को दी कृषि निर्यात योजनाओं की जानकारी, सम्भल से कृषि निर्यात बढ़ाने पर जोर
उत्तर प्रदेशराज्य

जनप्रतिनिधियों को दी कृषि निर्यात योजनाओं की जानकारी, सम्भल से कृषि निर्यात बढ़ाने पर जोर

Amarkesadmin
Last updated: August 11, 2026 12:31 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

सम्भल। कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने जनपद में कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट कर विभागीय योजनाओं एवं कृषि निर्यात की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सम्भल विधायक श्री इकबाल महमूद तथा सम्भल सांसद श्री जिया उर रहमान वर्क के प्रतिनिधि श्री ममलूक उर रहमान वर्क को विभाग की जानकारी पुस्तिका (बुकलेट) भेंट की और कृषि निर्यात नीति के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया।

अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद सम्भल से मुख्य रूप से मेंथा एवं बासमती चावल का निर्यात किया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अंतर्गत कृषि उत्पादों के निर्यात पर परिवहन अनुदान की व्यवस्था है, जिसका लाभ पात्र निर्यातक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं।
गत वर्ष विभागों एवं जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से पहली बार जनपद सम्भल से आलू का निर्यात बहरीन के लिए किया गया था। इस ऐतिहासिक निर्यात को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के कृषि निर्यात क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

निरीक्षक ने बताया कि जिले के कई किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को भी निर्यात गतिविधियों से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ एफपीओ निर्यात के लिए आवश्यक लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेज तैयार करा रहे हैं। इसके अलावा एफपीओ के प्रतिनिधि को हैदराबाद में आयोजित कृषि निर्यात प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया गया, जहां उन्होंने निर्यात प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
जनपद सम्भल में कृषि निर्यात की अपार संभावनाएं हैं। सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं किसानों की सक्रिय भागीदारी से कृषि निर्यात को नई गति दी जा सकती है, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि सम्भल में आलू का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है, इसलिए इसके निर्यात की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने मेंथा के साथ-साथ बासमती चावल के निर्यात को भी प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

वहीं सांसद प्रतिनिधि ममलूक उर रहमान वर्क ने कहा कि जनपद सम्भल से आलू निर्यात को विशेष प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध होगा, उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा तथा हमारे जनपद की कृषि अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी।

थाना अल्हागंज पुलिस टीम द्वारा हत्या के अज्ञात अपराधी का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को सूचना के 07 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया
अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से मिली सेवा और सुशासन की प्रेरणा
मथुरा के Jamtara में पुलिस का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन, 300 पुलिसकर्मियों ने घेरे चार गांव; 42 लोग हिरासत में
सपा की चेतावनी: फर्जीवाड़ा नहीं रुका तो होगा सड़क पर आंदोलन
कांवड़ यात्रा पर योगी सरकार की पुष्पवर्षा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article 11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान
Next Article महिष्मति नदी में फिर लौटी जलधारा, ‘एक जनपद-पांच नदियाँ’ अभियान रंग ला रहा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?