उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात पीआरओ/उपनिरीक्षक अनुराग चौधरी आज निरीक्षक पद पर पदोन्नत हो गए हैं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी मथुरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से उनके कंधों पर नए स्टार और बैज लगाकर उन्हें सम्मानित किया। उच्चाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। पदोन्नति के बाद निरीक्षक अनुराग चौधरी ने शीर्ष अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए जनता की समस्याओं के त्वरित और न्यायसंगत निस्तारण के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का दृढ़ संकल्प लिया है।

