By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जनपद में 11,346 करोड़ 91 लाख की धनराशि से कराए गए विकास कार्य 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जनपद में 11,346 करोड़ 91 लाख की धनराशि से कराए गए विकास कार्य 
उत्तर प्रदेशराज्य

जनपद में 11,346 करोड़ 91 लाख की धनराशि से कराए गए विकास कार्य 

Amarkesadmin
Last updated: June 13, 2026 1:44 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मीडिया संवाद, स्वच्छता अभियान एवं लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम आयोजित

बदायूँ: 13 जून। जनपद में गत वर्षांे में सभी विधानसभा क्षेत्रों में 11,346 करोड़ 91 लाख 11 हजार 75 रुपए की धनराशि से विकास कार्य कराए गए एवं लाभार्थियों को लाभांवित किया गया, जिसमें अवस्थापना एवं सुविधाओं में 2,148 करोड़ 02 लाख 81 हजार रुपए व्यय किए गए। अन्य निर्माण कार्याें में 1,167 करोड़ 85 लाख 32 हजार रुपए व्यय किए गए तथा विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं में 8,031 करोड़ 02 लाख 98 हजार 75 रुपए व्यय/लाभ राशि वितरित की गई, इस प्रकार जनपद बदायूँ की बिल्सी, बदायूँ, दातागंज, शेखूपुर, सहसवान व बिसौली सहित सभी 6 विधानसभाओं में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों पर कुल 11,346 करोड़ 91 लाख 11 हजार 75 की धनराशि व्यय/वितरित की गई।

शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सुशासन को समर्पित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ0 अरूण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में पत्रकार बंधुओं के साथ मीडिया संवाद का आयोजन किया गया।

प्रभारी मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास, सुशासन और जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से प्रारम्भ हुई यह यात्रा जनता के अटूट विश्वास और सरकार के सेवा भाव पर आधारित रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं सेे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई अड्डों एवं डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, अमृत भारत स्टेशन योजना, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार तथा भारतनेट परियोजना देश के विकास की नई पहचान बनी हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

मीडिया संवाद कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने नगर क्षेत्र के नेकपुर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने सांकेतिक रूप से झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा नागरिकों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जनभागीदारी से ही सफल हो सकती है और प्रत्येक नागरिक को इसे अपनी जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए।

इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सर्टीफिकेट वितरित किए गए। प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं से प्राप्त लाभ की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। इसके अलावा उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, नेकपुर स्थित आम्बेडर पार्क डॉ0 भीमराव आम्बेडर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा वहीं पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाधिकारी अवनीश राय, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी अखिलेश चौबे, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, शारदेंदू पाठक, जे0के0 सक्सेना, हीरा लाल कश्यप, मनोज कुमार गुप्ता, रानी सिंह पुंडिर सहित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक पदाधिकारियों, लाभार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

—-

बदायूं में लापरवाही पर दारोगा लाइन हाजिर
राजकीय आईटीआई सलारपुर में डेंसो इंडिया लिमिटेड का केंपस प्लेसमेंट
अलीगढ़ में सड़क हादसा: दरोगा वृषपाल सिंह की बाइक ट्रैक्टर से टकराने से मौत
मादक पदार्थ तस्करी पर शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार
क्षत्रिय महासभा ने नए प्रभारी का, पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुजफ्फरनगर के कुरावा गांव का वीर सपूत नितिन देश की रक्षा करते हुए शहीद, क्षेत्र में शोक और गर्व का माहौल
Next Article निर्धन परिवार की बेटी के विवाह हेतु समिति ने दी गृहस्थी की सौगात
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?