गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने मऊ में मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर बड़ा बयान दिया है। अफजाल ने आरोप लगाया कि उनके भाई मुख्तार को जेल में यातना दी गई और जहर देकर उनकी हत्या की गई।
अफजाल अंसारी ने कहा कि जनता जानती है कि मुख्तार को जालिम हुकूमत ने 18 साल तक जेल में रखा और वह शहीद हो गया। उन्होंने कहा कि मुख्तार को कभी भुलाया नहीं जा सकता और जिन लोगों की उन्होंने मदद की, वे आज भी उन्हें याद करते हैं।
अफजाल मधुबन के बीबीपुर में ब्रिगेडियर उस्मान की 78वीं पुण्यतिथि पर आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राजभर के विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने भी मंच साझा किया
मऊ में मुख्तार अंसारी पर बयान से सियासत गरमाई, अफजाल अंसारी ने लगाए गंभीर आरोप
Leave a Comment

