राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत आज मुंबई में जेन जी और जेन अल्फा में युवाओं से संवाद करने वाले हैं। उद्धव ठाकरे के करीबी सांसद संजय राउत ने इससे पहले बड़ा हमला बोला है। संजय राउत ने कहा है कि मोहन भागवत की Gen Z के साथ बातचीत पहले से तय और प्रायोजित है। इसमें सिर्फ BJP से जुड़े परिवारों को ही चुना गया है। उन्हें उन लोगों से बात करनी चाहिए थी जिन्होंने लाठीचार्ज और पैलेट गन का सामना किया है।
दरअसल मुंबई में आज मोहन भागवत ऐसे वक्त पर जेन जी और जेन अल्फा में आने वाले युवाओं से मिल रहे हैं जब पूरे देश में जेन जी प्रोटेस्ट के बाद मिल रहे हैं। इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक हलकों से प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। आरएसएस चीफ से पहले पीएम मोदी भी जेन जी के युवाओं से बात करने के लिए इंस्टग्राम पर सक्रिय हुए थे। पीएम मोदी ने काफी बदले अंदाज में युवाओं को एड्रेस किया था।

