हापुड़ !! कोतवाली देहात के रात्रि गश्त पर निकले दो सिपाहियों दौलतराम और अभिषेक को 5-6 बदमाशों ने पीटपीटकर अधमरा किया , दोनों को मरा समझकर बदमाश हुए फरार , घायल सिपाहियों ने किसी तरह थाने पर सूचना दी , सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पारस मलिक दलबल सहित मौके पर पहुंचे , दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया , इसके बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे , पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके हमलावर बदमाशों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है , वैसे चर्चा है की वेपन भी छीने गए है , लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है !!

