By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: PM मोदी ने की यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के जल्द स्वस्‍थ होने की कामना, मेदांता अस्‍पताल में हैं भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > PM मोदी ने की यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के जल्द स्वस्‍थ होने की कामना, मेदांता अस्‍पताल में हैं भर्ती
उत्तर प्रदेशराज्य

PM मोदी ने की यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के जल्द स्वस्‍थ होने की कामना, मेदांता अस्‍पताल में हैं भर्ती

Amarkesadmin
Last updated: May 2, 2026 1:54 am
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार दोपहर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत अचानक बिगड़ गई. आनन-फानन में उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है. मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. अजय राय ने पिछले तीन आम चुनावों – 2014, 2019 और 2024 में वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें (अजय राय को) जीत हासिल नहीं हुई.

सीने में तेज दर्द और घबराहट हुई महसूस

दरअसल कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अजय राय को सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद वो बेहोश हो गए. आनन-फानन में उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां फिलहाल डॉक्टरों की सघन निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. बता दें कि कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय (माल एवेन्यू) में श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर शिक्षक एवं डॉक्टर सम्मेलन का आयोजन किया गया था.

मेदांता अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय समेत कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद थे. चश्मदीदों के मुताबिक, अजय राय यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय को एयरपोर्ट छोड़कर वापस दफ्तर लौटे थे. तभी अचानक उन्हें सीने में बेचैनी महसूस हुई. उन्होंने अपने सहयोगियों से कहा कि घबराहट हो रही है, मुझे घर ले चलो. साथी उन्हें तेलीबाग स्थित उनके आवास ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए. इसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया.

जलालाबाद में 77वाँ गणतंत्र दिवस भव्य कार्यक्रम के साथ मनाया गया
भाजपा विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट से तगड़ा झटका..
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख रुपए से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
इस्लामनगर – वरिष्ठ् पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण – 04 टीमें गठित
अखिलेश यादव पहुंचे लोहिया संस्थान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article CGHS की अतिरिक्त निदेशक और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Next Article बरेली में खेत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस रंजिश के एंगल पर कर रही जांच
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?