By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: विकास प्रदर्शनी में बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > विकास प्रदर्शनी में बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन
उत्तर प्रदेशराज्य

विकास प्रदर्शनी में बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Amarkesadmin
Last updated: June 19, 2026 2:10 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

बदायूं 19 जून
सुशासन को समर्पित केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को डायट परिसर आॅडीटोरियम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी एवं शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वह दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं देशभक्ति के गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि ‘‘भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा‘‘ इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। जिस भी व्यक्ति की जो भी जिम्मेदारी है, वह पूरी ईमानदारी से उसको पूरा करें तो वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि अच्छा सोचो, अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। उन्होंने शिक्षकों और बच्चों से कहा कि समर्पण लगनशीलता से कार्य करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा ह,ै विदेश में भारत की साख बढी है। कोरोना काल से निशुल्क खाद्यान्न वितरण जरूरतमंदों को कराया जा रहा है, तथा अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को बिना भेदभाव के उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब भय मुक्त प्रदेश बन चुका है, तथा केंद्र सरकार की कई योजनाओं में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा है। इसके अतिरिक्त योगी जी ने अनेकों ऐसी योजनाएं भी संचालित की हैं जिनको अन्य प्रदेशों ने भी अपनाया है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा एवं श्रेष्ठा योजना परीक्षा अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 बच्चों को तथा उनका विभिन्न विषयों की बेहतर जानकारी देने वाले 10 शिक्षक/शिक्षिकाओं को भी प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सतेन्द्र सिंह परियोजना निदेशक, डीआरडीए, गिरजेश चैधरी प्राचार्य डायट, नवीन कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राकेश कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता डायट व कई कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में अध्यापक , अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्रा मौजूद रहें।

सूफी सरमद के उर्स में सजा तरही मुशायरा
मीटिंग में विधायकों पर चर्चा नहीं, टिकट नीति को लेकर बढ़े संकेत
थाना सहसवान पुलिस द्वारा 10 किग्रा 388 ग्राम डोडा छिलका सहित 02 अभि0गण को गिरफ्तार किया गया
राम मंदिर में नौकरी की प्रक्रिया कैसे होती है?
खटीमा में अजीब हादसा: स्कूटी से भिड़ा हाथी, वीडियो ने मचाई सनसनी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC HFL) स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
Next Article थाना कुवरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर चोर गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?