By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी ईद उल अजहा बकरीद के संबंध में पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी ईद उल अजहा बकरीद के संबंध में पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी ईद उल अजहा बकरीद के संबंध में पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: May 20, 2026 3:04 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से मनाया जाए तथा साफ़ सफाई, बिजली पानी की रहे सुचारू रूप से व्यवस्था… जिलाधिकारी

त्यौहारों में कोई नई परंपरा न डाली जाए एवं प्रतिबंधित पशु की नहीं दी जाए कुर्बानी……..पुलिस अधीक्षक

पानी के टैंकरों एवं साफ़ सफाई की रहे पर्याप्त व्यवस्था.. पुलिस अधीक्षक

*त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की रहेगी पैनी नजर…. पुलिस अधीक्षक

संभल (बहजोई) 20 मई 2026

आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में आगामी ईद उल अजहा बकरीद के संबंध में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमे जनपद के धार्मिक गुरुओं, प्रबुद्धजनों एवं संभ्रान्त नागरिकों से सीधा संवाद कर आगामी त्यौहार पर आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग का आह्वान किया। बैठक के अन्तर्गत पीस कमेटी के सदस्यों से त्यौहार को लेकर बिजली, पानी, सड़कों साफ़ सफाई आदि से संबंधित समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गयी ताकि समय रहते समस्याओं का निस्तारण हो सके।

जिलाधिकारी ने समस्त धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सकें।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि 28 मई एवं 29 तथा 30 मई को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें।साफ़ सफाई त्यौहार से पूर्व ही करवाना प्रारम्भ करना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा ग्राम पंचायतों की टीम सक्रिय रहें। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से रहे तथा पानी के टैंकर आदि की वैकल्पिक व्यवस्था भी रहे।ईद उल अजहा के दृष्टिगत कुर्बानी स्थल के आसपास बैरीकेडिंग व्यवस्था रहे ताकि कोई जानवर न घुस सके।विद्युत की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे। कुर्बानी के बाद अपशिष्ट का उठान समय से हो जाए इसको लेकर भी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी नियमित रूप से संबंधित थानाध्यक्षों से वार्ता करें तथा शांति समिति की बैठक भी की जाएं ।
कुर्बानी के पश्चात अवशेष को उचित स्थान पर पर्याप्त संख्या में गहरा गड्डा खुदवाकर उसमें ब्लीचिंग, नमक तथा चूना डालकर उचित तरीके से ढकवा कर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें,उन्होंने कहा कि समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रो में यह सुनिश्चित करेंगे कि कुर्बानी पूर्व से निर्धारित परंपरागत स्थलों पर ही की जाए, किसी भी दशा में खुले में कोई कुर्बानी नहीं की जाए। उक्त त्यौहार पर कोई नई परंपरा कायम नहीं की जाए। इसके अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी है वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए त्यौहार सकुशल संपन्न कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, इन कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत लोगों से संवाद करते हुए कहा कि त्यौहार में कोई नई परंपरा न डाली जाए एवं प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी प्रत्येक दशा में प्रतिबंधित रहेगी।
पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी,प्रभारी निरीक्षक,थाना अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शांति व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखें, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक सवेंदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत की भूमिका महत्वपूर्ण होती है तथा अधिशासी अधिकारी बार्ड मेम्बर्स से समन्वय बनाते हुए सफाई कर्मचारियों से नगर का साफ सफाई सुनिश्चित कराएं। कोई भी व्यक्ति कुर्बानी से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें और न ही शेयर करे। अधिशासी अधिकारियों से ईद उल अजहा की तैयारियों को लेकर जानकारी प्राप्त की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत भ्रमण कर के देखें कही किसी स्थान पर कुर्बानी को लेकर विवाद तो नहीं है।अगर विवाद है तो उसका शीघ्रता से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। साफ़ सफाई,पानी के टैंकर एवं पेयजल तथा विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था रहे। पीस कमेटी के सदस्य मुफ्ती नूरी ने कहा कि कुर्बानी से किसी भी समुदाय को परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाए तथा शासन एवं प्रशासन के निर्देशों का सभी पालन करें तथा आपसी भाईचारा रखें, खुले में कोई कुर्बानी न करे। प्रतिबंधित पशु की कोई भी कुर्बानी न करे तथा कुर्बानी से संबंधित कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर या अपलोड न करें। उन्होंने कहा कि नगर पालिका तथा नगर पंचायत साफ सफाई तथा पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखें। पीस कमेटी के अन्य सदस्यों द्वारा भी संबोधित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत,उप जिलाधिकारी संभल निधि पटेल,,उप जिलाधिकारी गुन्नौर विकासचन्द ,उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी, डिप्टी कलक्टर आशुतोष तिवारी,क्षेत्राधिकारी गुन्नौर आलोक सिद्धू,क्षेत्राधिकारी चंदौसी दीपक तिवारी, क्षेत्राधिकारी सम्भल कुलदीप कुमार,सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं मुफ्ती नूरी, तनजीम अशरफ,सलमान अब्बास जैदी,आदि पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

सीएम योगी का कल गाजियाबाद, शामली और बिजनौर दौरा
हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने किया पीडीए वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे से पहले शिक्षा विभाग में हाई अलर्ट, स्कूलों की गहन जांच की तैयारी तेज
संभल में ‘यादव-जी की लव स्टोरी’ के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, फिल्म पर प्रतिबंध की उठी मांग
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article प्राधिकरण को 18 सम्पत्तियों की नीलामी से लगभग प्राप्त होगें रू0 155.15 करोड़
Next Article खटीमा में अजीब हादसा: स्कूटी से भिड़ा हाथी, वीडियो ने मचाई सनसनी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?