By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

Amarkesadmin
Last updated: December 6, 2025 10:22 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

देहरादून। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न दलों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे, जहां आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की रणनीति और तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई।

Contents
पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलए की भूमिका अहमप्री–SIR फेज : पुराने मतदाताओं की मैपिंग होगी डिजिटलवरिष्ठ अधिकारियों व राजनीतिक दलों की उपस्थितिसभी दलों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलए की भूमिका अहम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने में राजनीतिक दलों तथा उनके बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बीएलए की तैनाती से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में न केवल गति आती है, बल्कि शुद्धता भी बढ़ती है। वर्तमान में प्रदेश के 11,733 बूथों के मुकाबले मात्र 4,155 बीएलए नियुक्त हैं। इस अंतर को देखते हुए उन्होंने सभी दलों से 31 दिसंबर तक 100 प्रतिशत बीएलए नियुक्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

प्री–SIR फेज : पुराने मतदाताओं की मैपिंग होगी डिजिटल

डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियाँ जोरों पर हैं। प्री–SIR चरण में सन् 2003 की मतदाता सूची में दर्ज 40 वर्ष तक के मतदाताओं की मैपिंग BLO ऐप के माध्यम से की जाएगी। यदि किसी मतदाता का नाम 2003 की सूची में उपलब्ध नहीं होता है, तो उसके माता–पिता या दादा–दादी के आधार पर प्रोजनी मैपिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2003 की मतदाता सूची को ऑनलाइन पोर्टलों www.ceo.uk.gov.in और www.voters.eci.gov.in पर खोजा जा सकता है।

वरिष्ठ अधिकारियों व राजनीतिक दलों की उपस्थिति

बैठक के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, स्वीप नोडल विनय कुमार सहित कांग्रेस, CPI(M), BSP, भाजपा और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सभी दलों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

बैठक में मौजूद सभी राजनीतिक दलों ने निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और अद्यतन बनाने के लिए आयोग को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

थाना दातागंज पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मोबाइल खोजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये
शाहजहाँपुर में पुलिस लाइन परेड: जवानों की वर्दी, शस्त्र संचालन और एकरूपता का परीक्षण
राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत इज्जतनगर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक आयोजित
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्त भविष्य की मजबूत नींव :- राजीव कुमार गुप्ता
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article टनकपुर में प्रशासनिक सशक्तिकरण की नई शुरुआत: मिनी विकास भवन को मिली मंजूरी
Next Article उत्तराखंड में पत्रकार हितों को मिला बल: पत्रकार कल्याण कोष और सम्मान पेंशन योजना की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?