अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा आगामी डा0 बाबासाहब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सहसवान पर सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया ।
आज दिनांक 07.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार द्वारा आगामी डा0 बाबासाहब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सहसवान पर सर्किल के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। महोदय द्वारा सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियों से आगामी डा0 बाबासाहब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती को आपसी भाईचारे,सौहार्दपूर्ण वातावारण और समन्वय के साथ मनाने की अपील की गयी तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

