By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: May 29, 2026 2:17 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत आज “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर आधारित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं एवं वृक्षारोपण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन के बीच पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण, हरित जीवन शैली एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।

इस अभियान के अंतर्गत गीतांजलि जूनियर हाई स्कूल, ऑफिस कॉलोनी, गीतांजलि जूनियर हाई स्कूल, रोड नंबर-4 तथा न्यू मॉडल स्कूल, न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी में निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर अपने विचार, रचनात्मक प्रस्तुतियाँ एवं जागरूकता संदेश प्रस्तुत किये। विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवन, स्वच्छता एवं प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों को चित्रों एवं लेखों के माध्यम से प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।

इसके अतिरिक्त “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत स्टेशन परिसरों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों एवं रेलवे भूमि के आसपास वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान छायादार, फलादार, सजावटी एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों द्वारा किया गया। इस पहल के माध्यम से प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा देने तथा माताओं के सम्मान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक सहभागिता एवं जिम्मेदारी को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

प्रतियोगिताओं एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरणीय विषयों के प्रति रुचि, रचनात्मकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षकगण, रेलवे कर्मचारी एवं अन्य प्रतिभागियों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

बदायूं नगर पालिका का सबसे चर्चित बाबू निलंबित
समाधान दिवस में 795 शिकायतें, 181 का निस्तारण
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विभागीय और बैंक योजनाओं की समीक्षा बैठक
पुष्कर सिंह धामी जी ने टनकपुर, चम्पावत और लोहाघाट में वर्चुअल उद्घाटन किया
दिल्ली में कांवड़ यात्रा मार्गों और शिविरों के आसपास की सभी अवैध मीट की दुकानें बंद
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रेलवे में रिटायर कर्मियों का सम्मान, डीआरएम ने दी शुभकामनाएं
Next Article रेल संरक्षा और यात्री सुविधाओं का एजीएम ने लिया जायजा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?