तहसील बिलारी में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में कुल 140 सीट तथा कक्षा 9 में कुल 140 सीटों पर पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी जिसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है।
सहायक श्रमायुक्त श्री अजीत कुमार ने बताया कि नवीन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी, आवेदन पत्र के सत्यापन का कार्य 25 फरवरी, प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 26 से 28 फरवरी, प्रवेश परीक्षा की तिथि 8 मार्च और परीक्षा परिणाम 18 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग एवं ऑनबोर्डिंग 20 मार्च से 29 मार्च के मध्य संपादित होगी और इस प्रकार नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 1 अप्रैल 2026 से किया जाएगा।
अटल आवासीय विद्यालय पीपली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी 2026 तक
Leave a Comment

