नितिन नवीन के साथ यूपी के सांसदों की वन-टू-वन हो रही बैठक, जानिए क्या बात हो रही है
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली में भाजपा सांसदों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं, ताकि जमीनी हकीकत को समझा जा सके और आगामी चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों की तलाश शुरू की जा सके.

