By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: अब लॉकर होगा ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट, Axis Bank ने खोली खास ब्रांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > व्यापर > अब लॉकर होगा ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट, Axis Bank ने खोली खास ब्रांच
व्यापर

अब लॉकर होगा ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट, Axis Bank ने खोली खास ब्रांच

Amarkesadmin
Last updated: May 3, 2026 2:52 am
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक ने शनिवार को यहां अपनी पहली डिजिटल लॉकर-केंद्रित शाखा का उद्घाटन किया. एक्सिस बैंक ने बयान में कहा कि यह शाखा सुरक्षित बैंकिंग को नए सिरे से परिभाषित करने की दिशा में एक कदम है. इसमें उन्नत स्वचालन, उच्च स्तरीय सुरक्षा और अत्याधुनिक लॉकर सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने पर जोर दिया गया है.

इस शाखा का उद्घाटन वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने बैंक के प्रबंध निदेशक अमिताभ चौधरी और कार्यकारी निदेशक मुनीश शारदा की उपस्थिति में किया.

बयान के अनुसार, भारत में सुरक्षित जमा लॉकर की उपलब्धता और मांग के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है, खासकर घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में.

उद्योग के अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2030 तक देश में लगभग छह करोड़ संपन्न लोगों को बैंक लॉकर की आवश्यकता होगी, जबकि वर्तमान में केवल करीब 60 लाख लॉकर ही उपलब्ध हैं.

यह अंतर बड़े शहरों में और अधिक स्पष्ट है, जहां शहरी आवास तेजी से ‘गेटेड’ रिहायशी परिसरों पर केंद्रित हो रहा है. एक्सिस बैंक की यह डिजिटल लॉकर-केंद्रित शाखा इसी बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिए विकसित की गई है, जो प्रीमियम आवासीय क्षेत्रों में सुरक्षित और स्वचालित लॉकर सेवाएं प्रदान करती है.

बैंक ने कहा कि शाखा के डिजाइन और सेवा वितरण को नए सिरे से तैयार कर वह घनी शहरी आबादी वाले क्षेत्रों में अपनी भौतिक उपस्थिति को मजबूत कर रहा है और ग्राहकों को अधिक नियंत्रण, गोपनीयता और सुविधा प्रदान कर रहा है.

सोने के बाजार में मंदी, इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से बिक्री में बड़ी गिरावट
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX पर दोनों धातुएं सस्ती
पीयूष बंसल की पत्नी निधि मित्तल बंसल के कथित पुराने ट्वीट्स से मचा विवाद
पंजाब नेशनल बैंक में फिर हो गया ₹2,434 करोड़ का लोन फ्रॉड, RBI को दी जानकारी, जानें किस पर है आरोप
पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए संजीवनी: एसबीआई बांटेगा 80000 करोड़ तक का लोन, ECLGS 5.0 का रोडमैप तैयार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह
Next Article ऑस्कर ने जारी किए नए नियम, अब एक्टर्स को एक ही केटेगरी में मिल सकते हैं कई नॉमिनेशन, New Rules का भारतीय फिल्मों पर क्या असर?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?