E20 पेट्रोल को लेकर माइलेज और इंजन पर असर की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, “मुझे और सरकार को राजनीतिक रूप से बदनाम करने की कोशिश है। एक साल से भी अधिक समय से E20 इस्तेमाल हो रहा है। किसी गाड़ी में माइलेज और खराब होने की समस्या नहीं आई है।”

