By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: ‘मेरी चारों बेटियों का ख्याल रखना…’ मुरादाबाद के BLO का मरने से पहले का Video, फूट-फूटकर रोए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘मेरी चारों बेटियों का ख्याल रखना…’ मुरादाबाद के BLO का मरने से पहले का Video, फूट-फूटकर रोए
उत्तर प्रदेशराज्य

‘मेरी चारों बेटियों का ख्याल रखना…’ मुरादाबाद के BLO का मरने से पहले का Video, फूट-फूटकर रोए

Amarkesadmin
Last updated: December 1, 2025 3:56 am
Amarkesadmin
10 months ago
Share
SHARE

यूपी के मुरादाबाद में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सर्वेश सिंह ने खुदकुशी कर ली। जान देने के बाद उनका एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने परिवार से माफी मांगते हुए कहते हैं कि, ‘मेरी मौत के बाद मेरे बच्चों का ख्याल रखना।’ वीडियो में सर्वेश काफी रो रहे हैं और अपने परिवार से माफी मांग रहे हैं।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

सर्वेश सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखे सुसाइड नोट में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत सौंपे गए कार्य के भारी तनाव और वरिष्ठ अधिकारियों के दिए गए टारगेट पूरा ना कर पाने की चिंता लिखी गई है। उन्होंने कहा कि लगातार काम का दबाव और लक्ष्य पूरा न कर पाने की असुरक्षा ने उन्हें इस कदम की ओर धकेला है।

आखिरी वीडियो में क्या कहा? 

वीडियो में सर्वेश रोते-रोते कहते सुनाई दे रहे हैं कि, “मेरे बच्चों का ख्याल रखना दीदी, मम्मी… मैं ऐसा नहीं करना चाहता था। पता नहीं क्या होगा। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। मेरी चार छोटी-छोटी लड़कियां हैं, मैं कहां से पूरा करूं? दीदी मुझे माफ कर देना, मम्मी मुझे माफ कर देना।’ परिजनों के मुताबिक आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से सर्वेश काफी परेशान चल रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

BLO की पत्नी का फूटा गुस्सा

मृतक की पत्नी बबली ने बताया कि उनके पति को बिना किसी ट्रेनिंग के अचानक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) बना दिया गया था। बबली ने रोते हुए कहा- ‘अगर SIR फॉर्म भरवाने थे तो पहले ट्रेनिंग देनी चाहिए थी। मेरे पति स्कूल के हेडमास्टर थे, BLO नहीं। बिना ट्रेनिंग के 10-15 फॉर्म थमा दिए गए। किसी ने साथ नहीं दिया। मैं खुद रात 1-2 बजे तक उनके साथ बैठकर काम करवाती थी, फिर भी फॉर्म पूरे नहीं हो पा रहे थे। इसी दबाव में उन्होंने यह कदम उठा लिया।’

संभल में पहले बहुत से मंदिर तोड़े गए, अब कोई आस्था से खिलवाड़ नहीं कर पाएगा
नौतपा 2026 को लेकर समस्त क्षेत्रवासियों से विनम्र अपील
बहजोई में चक्कर आने से टेंपो से गिरे व्यक्ति को लगी चोट
बदायूं में बारिश ने खोली विकास कार्यों की पोल, कई इलाके जलमग्न
शाहजहाँपुर बिजली विभाग में संविदा कर्मियों की सुरक्षा और वेतन को लेकर बड़ा सवाल!
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article यूपी में एसआईआर कर रहे बीएलओ को खुशखबरी, चुनाव आयोग ने जारी किया नया निर्देश
Next Article ‘तकनीक का विकास फोर्सेज की जरूरतों के मुताबिक होना चाहिए…’, DRDO लैब की रक्षा तकनीक का जायजा लेने पर बोले राजनाथ सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?