फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मीठपुरा गांव में भाजपा की ओर से आयोजित रविदास जयंती कार्यक्रम में तनाव का माहौल बन गया। दरअसल मंच से बोलने का मौका नहीं मिलने पर क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा नाराज हो गए और कार्यक्रम के बीच में ही उठकर चले गए। बीजेपी विधायक ने मंडल अध्यक्ष को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
विधायक की नाराजगी का 38 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीजेपी की ओर से संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को फतेहाबाद क्षेत्र के मीठपुरा गांव में मंडल अध्यक्ष योगेश चौहान के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा को भी आमंत्रित किया गया था। इस दौरान दो पूर्व विधायक भी मौजूद रहे।

