By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तर प्रदेशराज्य

प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

Amarkesadmin
Last updated: June 17, 2026 1:34 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

महिलाओं, किसानों, युवाओं व गरीबों को समर्पित सरकार ने बिना भेदभाव के पात्रों को दिया योजनाओं का लाभ: प्रभारी मंत्री

बदायूँ: 17 जून। जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन व पर्यावरण डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना ने बुधवार को डायट परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व संचालित योजनाओं पर आधारित चार दिवसीय प्रदर्शनी का मा0 सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जे0के0 सक्सेना, जिलाधिकारी अवनीश राय के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी आगामी 20 जून तक आमजन के अवलोकन के लिए संचालित रहेगी।
जनपद के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने प्रदर्शनी के उद्घाटन के उपरांत प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसे सराहा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबके विश्वास पर कार्य कर रही है तथा पात्रों को योजना का लाभ बिना भेदभाव के उपलब्ध करा रहीं है। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि जब मा0 प्रधानमंत्री ने देश की बागडोर संभाली तब उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा था कि उनकी सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं व गरीबों को समर्पित रहेगी और इस पर उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सही साबित किया और विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी, लाभार्थीपरक व जनहित की विभिन्न योजनाओं को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। केंद्र सरकार की योजनाओं में स्टार्टअप, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि योजनाएं तथा राज्य सरकार की भी विभिन्न जनकल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि योजनाओं को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिसे उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, किसानों, अधिकारियों, आमजन व गणमान्य लोगांे ने अवलोकन कर सराहा। प्रदर्शनी का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया है।
प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरांत जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर उस पल को यादगार भी बनाया। इससे पूर्व डायट परिसर आगमन पर प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस अवसर पर मा0 सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जे0के0 सक्सेना, जिलाधिकारी अवनीश राय सहित ब्लॉक प्रमुख, अन्य अधिकारीगण, गणमान्य लोग, किसान व आमजन मौजूद रहे।

ईद-उल-अज़हा पर डासना नगर पंचायत की विशेष तैयारियां
पदभार ग्रहण के बाद सक्रिय हुए बीएसए, शिक्षक संघों ने किया स्वागत
लखनऊ में बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तों ने लिया प्रसाद
नगर पालिका में महेश चंद्र शर्मा की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह
पीड़ित परिवार के लिए समाजसेवी अखलेश जी ने दिया वित्तीय सहयोग
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने विवाह समारोह में दिया आशीर्वाद
Next Article संभल सड़क हादसा: पत्नी, साली और पुत्र की मौत, व्यापारी घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?