बदायूं में नवागत बीएसए नवीन कुमार के पदभार ग्रहण करने के बाद शिक्षा विभाग से जुड़े संगठनों की उनसे मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत किया और जनपद की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

