मेरठ जनपद में बीए की छात्रा ललिता गौतम की हत्या हुई थी, पुलिस खुलासा कर दिया और आरोपितों पर कार्रवाई कर दी, इसके बावजूद अन्य तमाम लोगों पर कार्रवाई को लेकर कुछ असामाजिक तत्व परिजनों को भड़का कर कचहरी पर प्रदर्शन करने ले आये थे, पुलिस-प्रशासन ने वार्ता की, जाँच का आश्वासन दिया लेकिन, हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया, इसके बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने स्वयं मोर्चा संभाला, उन्होंने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारी खदेड़ दिये थे और भड़काने वाले हिरासत में ले लिये थे, एक युवक पुलिस वाहन में फांसी लगाने की धमकी देने लगा तो, इसे उन्होंने थप्पड़ जड़ दिये थे, इस घटना पर अब आलोचना की जा रही है, एसएसपी ने आलोचकों को भी जवाब दिया है…

