राम मंदिर दान चोरी मामले पर विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए बीएसपी की मुखिया और पूर्व सीएम मायावती ने मुख्य प्रबंधकों की जांच की मांग उठाई है। साथ ही सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से इस मामले में सबूत दिखाने को भी कहा है। ताकि, कोई भी चोरी और गबनकर्ता बच ना सके। वरना इसकी आड़ में इसे कोरी राजनीति ही माना जाएगा, श्रद्धा नहीं। ऐसी भी आम चर्चा है कि जनहित के मुद्दों को दरकिनार करके, ये पार्टियां अब इस मुद्दे की आड़ में चुनाव में जाना चाहती हैं।

