By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने, हरे चारे की व्यवस्था एवं गौवंश संरक्षण पर विशेष ध्यान दें: मा. पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने, हरे चारे की व्यवस्था एवं गौवंश संरक्षण पर विशेष ध्यान दें: मा. पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह
उत्तर प्रदेशराज्य

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने, हरे चारे की व्यवस्था एवं गौवंश संरक्षण पर विशेष ध्यान दें: मा. पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह

Amarkesadmin
Last updated: July 9, 2026 2:47 pm
Amarkesadmin
3 weeks ago
Share
SHARE

सम्भल (बहजोई), 8 जुलाई 2026

आज कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश के माननीय पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में पशुधन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित गौसंरक्षण, गौशाला प्रबंधन, चारा उत्पादन तथा पशु स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने विभागीय कार्यों एवं प्रमुख एजेंडा बिंदुओं की जानकारी प्रस्तुत की।
समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री ने निर्देश दिए कि कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर हरे चारे का उत्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा गौशालाओं में भूसे के साथ हरे चारे का प्रयोग प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने जनपद में नेपियर घास के उत्पादन क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करते हुए इसके विस्तार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने अवगत कराया कि नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को कान्हा गौशालाओं से आच्छादित किया जा रहा है।
माननीय मंत्री ने गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल देते हुए गोबर आधारित उत्पादों एवं अन्य नवाचारों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंडवार पशु चिकित्सा अधिकारियों से गौशालाओं में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के संचालन में स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) की सहभागिता बढ़ाई जाए तथा समाज को भी गौसंरक्षण से जोड़ा जाए। उन्होंने लोगों से अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य विशेष अवसरों पर गौशालाओं में जाकर गौसेवा करने की अपील की।
बैठक में गौवंश सुपुर्दगी, कब्जा मुक्त गौचर भूमि, नेपियर घास उत्पादन तथा अन्य विभागीय प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई।
माननीय मंत्री ने मानसून को देखते हुए सभी गौशालाओं में जलभराव रोकने, वर्षा से बचाव, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संक्रामक रोगों से बचाव के लिए समस्त गौवंश का समयबद्ध टीकाकरण कराने तथा सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह, समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं के विस्तार, शहरी प्रबंधन के आधुनिकीकरण और स्वच्छ–सुव्यवस्थित देहरादून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है: मुख्यमंत्री
डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
सम्भल असमोली थाना क्षेत्र में मिला गाय का सिर
हीट वेव से बचाव हेतु दिशा-निर्देश जारी, अधिक पानी व सावधानी बरतने की अपील
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राष्ट्रवादी विचारों को किया नमन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पीएम सूर्यघर योजना की लंबित 932 पत्रावलियों का एक सप्ताह में निस्तारण करें बैंक अधिकारी
Next Article संभव अभियान 6.0 के तहत 172 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने का लक्ष्य, अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?