By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जान को खतरा है’: UGC कानून और संत के शिष्यों की पिटाई के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जान को खतरा है’: UGC कानून और संत के शिष्यों की पिटाई के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा
उत्तर प्रदेशराज्य

जान को खतरा है’: UGC कानून और संत के शिष्यों की पिटाई के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा

Amarkesadmin
Last updated: January 27, 2026 10:59 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने गणतंत्र दिवस पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह UGC का नया कानून और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई बताई है।

सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे सिटी मजिस्ट्रेट डीएम अविनाश सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे। बाहर आने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया।

उन्होंने कहा- मुझे डीएम आवास में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान लखनऊ से कॉल आया। गालियां देते हुए कहा- साला पंडित पागल हो गया है, इसे रात भर आवास में बंधक बनाकर रखो और जाने मत देना।

सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मुझे बातचीत के लिए बुलाया था। जिले के मुखिया और अभिभावक मानते हुए मैं वहां पहुंचा। कुछ देर बाद एसएसपी अनुराग आर्य भी वहां आ गए। इस दौरान मेरे साथ बार एसोसिएशन बरेली के सचिव दीपक पांडे मौजूद थे, लेकिन उन्हें जबरन दूसरे कमरे में बैठा दिया गया।

इसके बाद मुझसे कहा गया कि मैं 3-4 दिन की छुट्टी लेकर आराम करूं और मीडिया में बयान जारी कर दूं कि मैंने डिजिटलाइजेशन (SIR) के काम के अत्यधिक दबाव और मानसिक तनाव के कारण इस्तीफा दिया है।

इस पर मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि SIR का काम काफी पहले ही पूरा हो चुका है। वर्तमान में केवल नोटिस की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में मानसिक तनाव का हवाला देना पूरी तरह निराधार है। यह एक सुनियोजित साजिश है, ताकि मेरे इस्तीफे की असली वजह सामने न आ सके।

SDM ने बताया कि, बातचीत के दौरान जिलाधिकारी के पास लखनऊ से एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने मेरे लिए बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उसने कहा- साला पंडित पागल हो गया है, इसे रात भर आवास में बंधक बनाकर रखो और जाने मत देना।’

यह सुनते ही मुझे अपनी जान को गंभीर खतरा महसूस हुआ। इसके बाद मैंने किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने मोबाइल फोन से बगल के कमरे में मौजूद बार एसोसिएशन बरेली के सचिव दीपक पांडे को कॉल कर पूरी स्थिति से अवगत कराया।

जैसे ही इस मामले की जानकारी मीडिया तक पहुंची, उसके बाद ही मुझे वहां से जाने दिया गया। मैं वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर निकला हूं। यदि थोड़ी भी देर हो जाती, तो मेरे साथ कोई भी अनहोनी हो सकती थी।

परिवहन विभाग द्वारा “वृक्षारोपण महाभियान – 2026” का आयोजन
कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्यों की शीघ्र पूर्ति के निर्देश
महिलाओं और बच्चों के उत्साह से सजी होली की रंगीन धूम
27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चले 166 दिनों के इस व्यापक पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
मेरठ में JE और ड्राइवर रिश्वत केस में रंगे हाथ गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सिर काट अपने बैग में रखा…नग्न कर पॉलीथिन में पैक की लाश; ऑफिस में प्रेमी ने HR को इसलिए मारा; पूरी कहानी
Next Article एसडीबी पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?