बिसौली। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़ने के दौरान वकीलों पर लाठी चार्ज किया गया था। इसके विरोध में बिसौली तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा लखनऊ में वकीलों पर हुआ लाठी चार्ज पूरे अधिवक्ता समाज का अपमान है। इस दौरान बलबीर सिंह, हृदेश शर्मा, कमर अब्बास, विवेक कुमार यादव, रावेंद्र नाथ गुप्ता, अफज़ल खान, अबरार खान एड. चेयर पर्सन बदायूं, भुवनेश सिंह, अखिलेश यादव, योगेश कुमार यादव, वेद प्रकाश यादव, युधिष्ठिर यादव एडवोकेट, नकी मोहम्मद, सत्यपाल सिंह, जावेद खान, हरिओम शर्मा, इकरार अहमद, मो. सलीम, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

