संभल में 24 कोसीय परिक्रमा रास्ते के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को उपनिबंधक कार्यालय देर रात तक खुला रहा, जहां दो मुस्लिम भाइयों ने अपनी भूमि का पहला बैनामा किया। यह परिक्रमा मार्ग 68 तीर्थों और 19 कूपों को जोड़ते हुए 52 किलोमीटर लंबा होगा।

