कंगना रनौत के भाई अक्षत और भाभी ऋतु, उनका भतीजा अश्वथामा और उनकी मां चंडीगढ़ के इसी घर में रहेंगे। कंगना अभी हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद हैं इसलिए उन्हें दिल्ली में सरकारी घर मिला है। वह दिल्ली में उसे सरकारी आवास में रहती हैं। कंगना रनौत का पारिवारिक घर एक शानदार और क्लासिक लुक देता है, जिसमें सजावटी झूमर, खास तरह का फ़र्नीचर, पैटर्न वाली दीवारें और पारंपरिक आर्किटेक्चर की झलक मिलती है।
कंगना रनौत के परिवार का यह घर न्यू चंडीगढ़ एरिया में बना है। यह एक विशाल कोठी है। कंगना रनौत के भाई अक्षत अपनी पत्नी ऋतु और बेटे अश्वथामा के साथ यहां रहेंगे। कंगना रनौत की मां भी यहां रहेंगी। हालांकि कहा जा रहा है कि वह कंगना के मनाली वाले घर और बेटी के दिल्ली वाले घर पर भी कुछ दिन रहेंगी।

