आज हर तरफ सिंगर जैस्मीन सैंडलस के नाम का डंका बज रहा है। पहले ‘धुरंधर’ में ‘शरारत’ और अब ‘धुरंधर 2’ में ‘जाइए सजना’, ‘आरी आरी’ और ‘मैं और तू’ गाकर जबरदस्त पॉपुलैरिटी बटोर रहीं जैस्मीन की जिंदगी बहुत दुख और स्ट्रगल भरी रही। जैस्मीन ने हाल ही एक पॉडकास्ट में पैरेंट्स संग खट्टे-मीठे रिश्ते और अपनी शराब पीने की लत के बारे में खुलासा किया था। जहां एक तरफ वह माता-पिता संग उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते पर बोलीं, वहीं बताया कि कैसे उन्हें भारत में तगड़ी कमाई वाली नौकरी छोड़कर अमेरिका में गरीबी की जिंदगी चुननी पड़ी। जैस्मीन के मुताबिक, वहां उनके पिता को जहां गैस स्टेशन पर काम करना पड़ा, तो मां मजदूरी करती थीं।

