वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूर्व कप्तान धोनी संग बातचीत का खुलासा किया है. सूर्या ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें धोनी से क्या टिप मिला था. उन्होंने कहा “मैंने टूर्नामेंट से पहले उनसे (धोनी) मुलाकात की थी और उन्होंने मुझे आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने का तरीका बताया था। उन्होंने कहा था कि हमारी टीम अच्छी है, हमें बस हिम्मत रखनी होगी और हम निश्चित रूप से जीतेंगे. जीत के बाद उनकी प्रतिक्रिया शानदार थी”

